Home | cooperative | राज्य | शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा : जिला प्रमुख- जिला प्रमुख ने गिड़ा क्षेत्र का दौरा कर समस्याएं जानीं

शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा : जिला प्रमुख- जिला प्रमुख ने गिड़ा क्षेत्र का दौरा कर समस्याएं जानीं

बाड़मेर, 27 मार्च। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने शनिवार को गिड़ा तहसील क्षेत्र के खारड़ा चारणान, खारड़ा भारत सिंह, खोखसर, परेऊ एवं हीरा की ढाणी समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण का भरोसा दिलाया।इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए पंचायतीराज, श्रम विभाग, समाज कल्याण अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला प्रमुख चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। आज के भौतिक युग में हमें शिक्षा के महत्व को समझना होगा। जब तक आप आपके बच्चे शिक्षित नहीं होंगे , तब तक समाज परिवार के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। शिक्षा के प्रति सभी को अपनी सोच बदलनी होगी। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजकर शिक्षा से जोड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहे। क्षेत्र में शिक्षण गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए हम प्रयासरत है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!