Home | cooperative | पाली | सहकारी समिति में अनियमितता बरतने पर व्यवस्थापक को किया निलंबित

सहकारी समिति में अनियमितता बरतने पर व्यवस्थापक को किया निलंबित

02 965
File Photo

पाली । डिजिटल डेस्क I 23 मई I जिले के बाली उपखंड अंतर्गत संचालित धणी ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक बंशीलाल को निलंबित करने का आदेश उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पाली ने राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2003 की धारा 39(4) के तहत जारी किया है। जिसके मुताबिक, समिति के समस्त सदस्यगण की शिकायत पर प्राथमिक जांच रुपाराम खारवाल निरीक्षक (कार्यकारी) सहकारी समितियां पाली को सौंपी गई । जांच पूरी होने के बाद प्रस्तुत जांच रिपोर्ट का सूक्ष्म परीक्षण करने के पश्चात अनियमितताएं पाई गई है। जिसमें, समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान में 320.81 क्विंटल स्टॉक की कमी के चलते कार्यालय जिला रसद विभाग पाली द्वारा उचित मूल्य का दुकान का लाईसेंस निरस्त करने तथा आज दिनांक तक उक्त माल की पूर्ती नहीं होने, वही, रसीद बुक जांच में पाया गया कि लोगों को रूपये जमा की रसीद दी गई परन्तु प्राप्त रूपये का ना तो रोकड़ बही और ना ही संबंधित शाखा में जमा करवाये गये है, मिनी बैंकों के निवेशकों की जमा पूंजी का दुरूपयोग किया गया, जमाकर्त्ताओं का लगभग रुपये 30 लाख जमा पूंजी नहीं लौटाने, समिति की वर्ष 2020-21 के बाद ऑडिट नहीं करवाने पर समिति व्यवस्थापक बंशीलाल को निलंबित कर दिया गया है एवं निलम्बन अवधि के दौरान व्यवस्थापक का मुख्यालय पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा बाली रखा गया है। इसके अलावा, व्यवस्थापक के विरुद्ध राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 की धारा 55 के तहत जांच भी प्रस्तावित की गई है। साथ ही सीसीबी पाली के अधिशासी अधिकारी को सोसायटी सेवानियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए पाबद करने के साथ-साथ समिति में अन्य व्यवस्थापक को नियुक्त कर कार्यालय को सूचित करने का आदेश जारी किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!