Home | cooperative | जालोर | बीते वर्ष सूखे के हालात में देय कृषि आदान-अनुदान राशि से 71634 किसान वंचित

बीते वर्ष सूखे के हालात में देय कृषि आदान-अनुदान राशि से 71634 किसान वंचित

vidhan sabha 300x249

जालोर । डिजिटल डेस्क I 23 सितम्बर I जिले की 9 तहसीलों के 71634 किसान कृषि-आदान अनुदान की राशि से वंचित है। वर्ष 2021 में सूखे के चलते किसानों की खरीफ फसलों में नुकसान हुआ। सरकार ने गिरदावरी भी करवाई। पूरी रिपोर्ट जारी होने के बाद भी किसानों के खातों में मुआवजा राशि नहीं पहुंच पाई है। वर्ष 2021 में सुखे के हालात में प्रभावित 71634 किसानों की कृषि-आदान अनुदान की राशि बकाया चल रही हैं।
जालोर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को फसलों पर अनुदान के संबंध में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने 15वी विधानसभा सप्तम सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग से जबाव मांगा था, संबंधित विभाग की ओर से जारी जबाव में सामने आया हैं कि जालोर जिले की आहौर, बागोड़ा, भीनमाल, चितलवाना, जालोर, जसवतंपुरा, रानीवाड़ा, सांचौर, सायला तहसील की खरीफ फसल संवत 2078 (वर्ष 2021) में सूखे की गिरदावरी रिपोर्ट (फसल खराबा रिपोर्ट) के अनुसार प्रभावित 298451 किसानों के लिए कृषि आदान-अनुदान राशि का आकलन किया गया था। इसमें 226817 किसानों को कृषि आदान-अनुदान भुगतान कर दिया गया है।

71634 किसानों की बैंक डिटेल ही सही नहीं

संबंधित विभाग की ओर से जारी जबाव में सामने आया हैं कि जिले के 226817 किसानों को कृषि आदान-अनुदान भुगतान के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है। जन आधार में बैंक खाता संख्या एवं आधार संख्या की सूचना अपडेट नहीं करने के कारण जिले के 71634 किसान कृषि आदान-अनुदान भुगतान से शेष है। डिजास्‍टर मैनेजमेन्‍ट इन्‍फोरमेशन सिस्‍टम (डी.एम.आई.एस.) पोर्टल पर शेष किसानों के डेटा अपलोड करवाने की कार्यवाही की जा रही है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!