Home | cooperative | जालोर | जालोर की नवनियुक्त जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने किया पदभार ग्रहण

जालोर की नवनियुक्त जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने किया पदभार ग्रहण

सार

जालोर की नवनियुक्त जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने गुरूवार को मध्यान्ह पूर्व पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त जिला कलक्टर इससे पहले जिला कलक्टर सांचौर के पद पर कार्यरत थी।
 

हाइलाइट्स

जिला कलक्टर ने विभागीय कार्यालयों का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश

02 1357 e1708000657931

विस्तार

जालोर 15 फरवरी। जालोर की नवनियुक्त जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने गुरूवार को मध्यान्ह पूर्व पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त जिला कलक्टर इससे पहले जिला कलक्टर सांचौर के पद पर कार्यरत थी।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप जिले में केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।
132059 Image 9349a17d bf41 4bc4 97c7 577643bcbe0b
उन्होंने जिला परिषद, उपखण्ण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, कोषाधिकारी कार्यालय, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को अधिकारियों व कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने अभय कमाण्ड पहुँचकर सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने आगामी लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रहे एफएलसी कार्यों का भी जायजा लिया। 
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना, प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवरलाल सोनी, जालोर तहसीलदार हंसराज राठौड़ सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!