Home | cooperative | जालोर | जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार की वार्षिक आमसभा संपन्न, व्यवसाय वृद्धि हेतु नए सुपर स्टोर और मेडिकल काउंटर खोलने पर चर्चा

जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार की वार्षिक आमसभा संपन्न, व्यवसाय वृद्धि हेतु नए सुपर स्टोर और मेडिकल काउंटर खोलने पर चर्चा

सार 

Jalore : सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार की वार्षिक आमसभा में व्यवसाय विस्तार का निर्णय लिया गया। इसके तहत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु नए मेडिकल काउंटर, सुपर स्टोर और मौसमी व्यापार शुरू करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

WhatsApp Image 2026 03 30 at 17.07.08 1

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 30 मार्च | जिले में स्थित जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार अपने व्यवसाय में वृद्धि कर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नए मेडिकल काउंटर और सुपर स्टोर खोल सकता हैं । यह प्रस्ताव आज जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार की वार्षिक आमसभा में पारित किया गया । दरअसल, जालोर भंडार की वार्षिक आमसभा सामतीपुरा रोड स्थित प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस आमसभा में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर सुनील वीरभान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।साथ ही, बैठक में संस्था के भविष्य के विस्तार और व्यवसाय वृद्धि को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके अलावा, संस्था के टर्नओवर और सेवाओं के दायरे को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नए मेडिकल काउंटर और सुपर स्टोर खोलने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही, क्षेत्रीय मांग को देखते हुए मौसमी व्यापार शुरू करने पर भी सहमति बनी। आमसभा में विभागीय निरीक्षकों और व्यक्तिगत सदस्यों ने भी भाग लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष विजय व्यास सहित संचालक मंडल के सदस्य भंवरसिंह, कालू सिंह, बाबू सिंह और संतोष व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के महाप्रबंधक सुरेश कुमार सारस्वत ने सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!