Home जयपुर व्यवस्थापक को ऋण पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत करने का नियमों में नहीं प्रावधान

व्यवस्थापक को ऋण पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत करने का नियमों में नहीं प्रावधान

सार 

Rajasthan : विधायक नानालाल निनामा के सवाल पर सहकारिता विभाग ने दिया लिखित जवाब, बांसवाड़ा में ऋण पर्यवेक्षक के 9 रिक्त पदों को लेकर विधायक ने मांगी थी विधानसभा सदन पटल के माध्यम से जानकारी

vidhan Sabha
File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 7 फरवरी | राजस्थान सोलहवीं विधानसभा (Assembly) के तृतीय सत्र में सहकारिता विभाग ने लिखित में कहा कि व्यवस्थापक को ऋण पर्यवेक्षक (loan supervisor) पद पर पदोन्नत करने के संबंध में कोई प्रावधान नियमों में नहीं हैं, विभाग ने विधायक नानालाल निनामा के अतारांकित प्रश्न का उत्तर दिया कि, विधानसभा क्षेत्र घाटोल में 41 ग्राम पंचायत वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति (Lamps) बनने से वंचित हैं, वही निर्धारित मापदंड पूर्ण करने एवं जिला स्तरीय कमेटी की अनुशंसा सहित प्रस्ताव प्राप्त होने पर वंचित ग्राम पंचायत स्तर पर लैम्पस का गठन किया जाएगा। साथ ही, विधायक के मूल सवाल के जवाब में विभाग ने लिखित में बताया कि बांसवाड़ा सीसीबी में ऋण पर्यवेक्षक (loan supervisor) के 9 पद रिक्त हैं, लेकिन व्यवस्थापक को ऋण पर्यवेक्षक (loan supervisor) पद पर पदोन्नत करने के संबंध में कोई प्रावधान नियमों में नहीं हैं, वही विभाग के अनुसार, पैक्स-लैम्पस कर्मचारियों की भर्ती, चयन प्रक्रिया एवं सेवानियम 2022 के क्रम विभागीय आदेश 8 अक्टूबर 2024 को जारी कर सीसीबी में बैकिंग सहायक के 20 प्रतिशत पदों पर पैक्स-लैम्पस व्यवस्थापक के चयन का प्रावधान किया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!