Home | cooperative | जयपुर | आर.सी.डी.एफ, डेयरी संघ, अपेक्स बैंक, सहकारी बैंकों एवं राजफैड़ के लिये होगी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी

आर.सी.डी.एफ, डेयरी संघ, अपेक्स बैंक, सहकारी बैंकों एवं राजफैड़ के लिये होगी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी

सार

Jaipur : राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड करेगा 1003 पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं प्रामाणिकता को सुनिश्चित करने के लिये भर्ती बोर्ड द्वारा चयन प्रक्रिया को आईबीपीएस एजेन्सी के माध्यम से किया जाएगा संपादित 

02 1003
File Photo

विस्तार

जयपुर, 14 दिसम्बर। राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से अपेक्स बैंक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं राजफैड के 14 विभिन्न श्रेणियों में 498 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी 11 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते है। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने शनिवार को बताया कि बताया कि राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन एवं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों के 40 श्रेणियों में 505 पदों के लिये आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जायेगी।
श्री दक ने बताया कि सहकार भर्ती बोर्ड भर्ती द्वारा आवेदन से लेकर परीक्षा सहित अंतिम परिणाम ऑनलाइन प्रक्रिया से संपादित किया जायेगा। चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं प्रामाणिकता को सुनिश्चित करने के लिये भर्ती बोर्ड द्वारा चयन प्रक्रिया को आईबीपीएस एजेन्सी के माध्यम से संपादित की किया जा रहा है। आईबीपीएस एजेन्सी देश की राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों के लिये विभिन्न ग्रेड के ऑफिसर्स के लिये भर्ती संबंधी कार्य को करती है।
उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं में योग्यताधारी युवाओं के चयन से उन्हें रोजगार तो मिलेगा ही, साथ ही सहकारी संस्थाओं की कार्य क्षमता एवं सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि होगी जिससे वे बेहतर ढंग से सदस्यों के हित में कार्य कर पायेंगी। सहकारिता मंत्री ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रिक्तियों एवं परीक्षा की विस्तृत जानकारी तथा आवेदन के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सीसीटीवी की निगरानी में ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा तथा जैमर का भी प्रयोग किया जायेगा ताकि नकल और पेपर लीक संभव न हो सके। परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक हेल्पलाइन नम्बर 0141-2710072 या ईमेल helpdesk.rajcrb@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!