Home | cooperative | राज्य | राजस्थान | निर्धारित समयावधि में गोदाम निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

निर्धारित समयावधि में गोदाम निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

02 1792

गंगानगर । डिजिटल डेस्क | 8 जनवरी | जिले की 4 ओ, 12 जी छोटी, गदरखेड़ा, तख्तहजारा, ढ़ीगावली, राजपुराबाला, 28 ए एस, 8 एनएनए ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में अन्न भण्डारण योजना के तहत सहकारिता विभाग की ओर से स्वीकृत गोदामों का निर्माण कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं होने पर, सीसीबी श्रीगंगानगर प्रबंध निदेशक संजय गर्ग ने 10 जनवरी से पूर्व गोदाम निर्माण कार्य प्रारम्भ कर निर्धारित समयावधि 15 मार्च 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित समितियों के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक को एक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक इन ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 500 एमटी गोदाम निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं होने पर सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए समयावधि में गोदाम निर्माण कार्य पूर्ण करवाये जाने के लिए निर्देशित किया है। वही सीसीबी प्रबंध निदेशक की ओर जारी आदेश में बताया गया कि निर्धारित समायविध में गोदाम निर्माण का कार्य नहीं होता हैं तो विभाग द्वारा गोदाम स्वीकृति निरस्त किए जाने की समस्त जिम्मेदारी संबंधित समिति की होगी ।


परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!