Home | cooperative | जालोर | सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के औसत निस्तारण समय को कम कर परिवादों के संतुष्टिपूर्ण समाधान के दिए निर्देश

सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के औसत निस्तारण समय को कम कर परिवादों के संतुष्टिपूर्ण समाधान के दिए निर्देश

सार

Jalore News : अतिरिक्त जिला कलक्टर उदयभानू चारण ने विभागीय योजनाओं व सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिले के औसत निस्तारण समय को कम करने तथा परिवादों के संतुष्टिपूर्ण समाधान के दिए निर्देश
02 1720 e1728312245551
अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

विस्तार

जालोर 7 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर उदयभानू चारण की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उन्होंने विभागीय योजनाओं व सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिले के औसत निस्तारण समय को कम करने तथा परिवादों के संतुष्टिपूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उदयभानू चारण ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर 6 माह से अधिक प्रकरणों, पीजी, सीएमओ सहित वीवीआईपी स्तर से प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन को राहत प्रदान करें। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा समस्या निस्तारण के उपरांत परिवादी से वार्ता कर समाधान करवाने की बात कही। उन्होंने स्थानीय नगरीय निकायों, सहकारिता, राजस्व, पीएचईडी विभागों को विशेष मॉनिटरिंग करते हुए परिवादों को सुचारू ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के तहत एफएसटी कनेक्शनों में लक्ष्यानुरूप गति लाते हुए हर घर को नल कनेक्शन से जोड़े जाने की बात कही। उन्होंने विद्युत व पेयजल सप्लाई, मौसमी बीमारियों की रोकथाम व उपचार आदि के संबंध में चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीओआईटी के संयुक्त निदेशक योगेश कुमार, डिस्कॉम के एसई पी.एस.राठौड़, पीडब्ल्यूडी एसई चतुर्भुज खुडीवाल, प्रवर्तन निरीक्षक नमिता नारवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के अशोक विश्नोई, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, जिला परिवहन अधिकारी छगनलाल मालवीय, सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजीव सुथार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!