Home | cooperative | सांचौर | राज्य स्तरीय समारोह में लाभार्थियों की सूचना भिजवाने के निर्देश

राज्य स्तरीय समारोह में लाभार्थियों की सूचना भिजवाने के निर्देश

02 1784

सांचौर । डिजिटल डेस्क | 13 दिसम्बर | प्रदेश में राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर 17 दिसंबर को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन जयपुर में किया जाएगा । इस कार्यक्रम में सांचौर जिले से लाभार्थियों के भाग लेने के संबंध में जिला कलेक्टर सांचौर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सहकारिता विभाग से 250 लाभार्थी किसानों को शामिल करने के निर्देश दिए, इसी क्रम में जिला नोडल अधिकारी सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग सांचौर सुभाष चन्द्र ने समस्त निरीक्षक सहकारी समितियां, समस्त शाखा प्रबंधक सीसीबी एवं समस्त व्यवस्थापक ग्राम सेवा सहकारी समिति को एक पत्र भेजकर लाभार्थियों का चयन 14 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक सूचना भिजवाने के निर्देश दिए है। इसमें लाभार्थी का नाम मय पिता का नाम, निवास स्थान एवं मोबाईल नम्बर की सूचना मांगी गई है। साथ ही पत्र के माध्यम से बताया गया कि आवागमन के लिए बसो की व्यवस्था की जाएगी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!