Home | cooperative | जयपुर | अपेक्स, सीसीबी एवं पैक्स-लैम्पस में कार्यरत संविदा कार्मिक की मांगी सूचना

अपेक्स, सीसीबी एवं पैक्स-लैम्पस में कार्यरत संविदा कार्मिक की मांगी सूचना

02 1053
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 28 फरवरी | सहकारिता विभाग (Cooperative Department) के रजिस्ट्रार कार्यालय के संयुक्त रजिस्ट्रार (बैकिंग प्रथम) की ओर से प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank Md) को एक पत्र भेजकर अपेक्स बैंक, केन्द्रीय सहकारी बैंकों (CCB) सहित ग्राम सेवा सहकारी समितियां (पैक्स, लैम्पस) में व्यक्तिगत अनुबंध या सेवाप्रदात्ता ऐंजेंसी के माध्यम से कार्यरत संविदा कार्मिकों के साथ-साथ प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कार्मिकों की बैंकवार सूचना मांगी गई है। जिसमें केन्द्रीय सहकारी बैंक का नाम, संविदा कार्मिक का नाम, प्रतिनियुक्ति-संविदा का विवरण, सेवाप्रदाता ऐजन्सी पद का नाम, विशेष विवरण की सूचना मांगी है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!