Home | cooperative | जयपुर | इन्द्रराज मीणा को मिला राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी का पदभार

इन्द्रराज मीणा को मिला राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी का पदभार

society ele e1737001498200

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 16 जनवरी | सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़ ने सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण जयपुर में प्राधिकारी पद पर राजस्थान सहकारिता सेवा (Rcs) अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी इन्द्रराज मीणा की नियुक्ति की हैं, दरअसल राजस्थान राज्य सहकारी सोसायटी नियम 2003 के नियम 44 प्रावधान अंतर्गत गठित समिति की अभिशंषा के आधार पर राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण जयपुर के पद पर इन्द्रराज मीणा नियुक्ति के लिए 15 जनवरी 2025 को अधिसूचना जारी की गई हैं। इससे पूर्व इन्द्रराज मीणा राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव फैडरेशन जयपुर में संस्थागत विकास अधिकारी के पद पर पदस्थ थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!