Home | cooperative | जयपुर | शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार ने किया सहकार दीपोत्सव मेले का विधिवत शुभारम्भ

शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार ने किया सहकार दीपोत्सव मेले का विधिवत शुभारम्भ

सार

Jaipur : भवानी सिंह रोड स्थित नवजीवन सहकारी बाजार में उपभोक्ता संघ के उपहार सहकार दीपोत्सव मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। यह मेला 30 अक्टूबर तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। 

02 1748 e1729652380350

विस्तार

जयपुर, 22 अक्टूबर। सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल ने मंगलवार को भवानी सिंह रोड स्थित नवजीवन सहकारी बाजार में उपभोक्ता संघ के उपहार सहकार दीपोत्सव मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। यह मेला 30 अक्टूबर तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्रीमती राजपाल ने कहा कि सहकारिता गुणवत्ता का प्रतीक है। आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहकार दीपोत्सव मेले का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों को गुणवतापूर्ण वस्तुएं उचित मूल्य पर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संघ की अपनी एक विशेष साख है और उत्पादों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। श्रीमती राजपाल ने कहा कि सहकारिता विभाग सहकार से समृद्धि की दिशा में कार्य करता है और लोकल के प्रति वोकल पर हमारा खास फोकस रहता है।
मेले का मुख्य आकर्षण शिवकाशी (तमिलनाडू) के ग्रीन पटाखे हैं, जिन पर 65 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। श्रीमती राजपाल ने कहा कि मेले में डिमांड के अनुरूप पटाखों की उपलबधता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेले के प्रति लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और हमारा प्रयास है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक बिक्री हो।
02 1747 e1729652403972
श्रीमती राजपाल ने मेले में लगी सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया और उत्पादों तथा उन पर दी जा रही छूट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मेले में एमएमटीसी के चांदी के सिक्के भी उचित मूल्य पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। साथ ही, शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार ने अधिकारियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और मेले में सुरक्षा एवं अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए। उपभोक्ता संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती शिल्पी पांडे ने बताया कि उपहार दीपोत्सव मेले में जयपुरवासियों के लिए खुले व गिफ्ट पैक में ग्रीन पटाखे, बर्तन, सजावटी फ्लावर, डिजाइनदार कैन्डल्स, बेडशीट्स के साथ ही पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, सूखे मेवे के उपहार पैक, नमकीन, परिधान और हाउस होल्ड सामान भी उपलब्ध है। इससे पहले शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने मेला स्थल पर गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर दीपोत्सव मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभाग व उपभोक्ता संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!