Home | cooperative | राष्ट्रीय | सरकार ने विपणन वर्ष 2024-25 के छह रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दे दी है

सरकार ने विपणन वर्ष 2024-25 के छह रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दे दी है

02 1130

नई दिल्ली | 18 अक्टूबर | सरकार ने विपणन वर्ष 2024-25 के छह रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नई दिल्ली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मसूर के लिए प्रति क्विंटल 425 रुपये की उच्चतम वृद्धि को मंजूरी दी गई है, इसके बाद सरसों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि गेहूं और कुसुम के लिए 150-150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। श्री ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट ने जौ के लिए 115 रुपये प्रति क्विंटल और चने के लिए 105 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है। श्री ठाकुर ने कहा कि विपणन वर्ष 2024-25 के लिए अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य को कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर तय करने की घोषणा के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि सरकार खाद्य सुरक्षा बढ़ाने, किसानों की आय बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए तिलहन, दलहन और बाजरा की दिशा में फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!