Home | cooperative | जयपुर | रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन की आमसभा संपन्न

रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन की आमसभा संपन्न

सार

Jaipur News : आज जयपुर में रेलवे को ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन की आमसभा में यूनियन गतिविधियों के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से हुई चर्चा

See also  ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन अपेक्स बैंक यूनिट की आमसभा संपन्न
02 1715 e1728309712587
यूनियन की आमसभा में समस्याओं पर हुई चर्चा

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 7 अक्टूबर | रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन की वार्षिक आमसभा का आयोजन जतनसिंह की अध्यक्षता एवं रेलवे बैंक यूनियन संरक्षक सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया, इस दौरान सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, जिसके पश्चात, यूनियन कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने 2023 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, वही, यूनियन सचिव रामनिवास सैनी ने वर्ष के दौरान हुई समस्त यूनियन गतिविधियों, बैंक प्रबंधन के साथ पत्राचार और वार्ताओं, कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार अवगत करवाया, वही आमसभा में अजमेर शाखा सचिव के रिक्त पद पर सर्वसम्मति से विजय देवडा को चुना गया, आमसभा में कोटा, अजमेर, फुलेरा, बाँदीकुई, जयपुर शाखा एवं प्रधान कार्यालय से समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भाग लिया ।

02 1716 e1728309736121
आसमभा को संबोधित करते हुए सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा

चिकित्सा सुविधा एवं भर्ती की मांग – आमेरा

आमसभा में मुख्य अतिथि सूरजभानसिंह आमेरा ने बैंक कर्मचारियो को एकजुटता के साथ बैंक की उन्नति में अपना पूर्ण योगदान देकर संगठित रहने का आह्वान किया, साथ ही, सहकार नेता ने रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक कर्मियों एवं उनके आश्रित परिवार को रेलवे की तरह समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने और लंबे समय से कर्मचारी व अधिकारी के रिक्त पद पर भर्ती करने की मांग उठाई तथा ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन की तरफ रेलवे बैंक कर्मचारियों के हित में हर स्तर की लड़ाई में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!