Home | cooperative | जयपुर | फलोदी जिले में चार नवीन सहकारी समितियों का होगा गठन

फलोदी जिले में चार नवीन सहकारी समितियों का होगा गठन

02 1053
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 28 अगस्त | प्रदेश के फलोदी जिले में चार नवीन बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (Pacs) का गठन किया जाएगा, इसके लिए सहकारिता विभाग के पंजीयक कार्यालय (Registrar Office of Cooperative Department) की ओर से मंगलवार को प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई, जिसके मुताबिक, फलोदी जिले की राणेरी समिति में से सोनलपुरा, सांवरीज में से मयाकोरियां, बावड़ी कलां में से उदाणियों की ढाणी, छीला में से डेरियों की ढाणी में बहुउद्देशीय सहकारी समिति का गठन किया जाएगा । इस संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से सहकारी समिति गठन के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा 5 वर्ष हेतु भवन उपलब्ध कराने के साथ ही, राजस्थान राजस्व विभाग के नियम 5(1) के अनुसरण में गोदाम निर्माण हेतु 1500 वर्ग मीटर का निःशुल्क भूखंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, वही, नवगठित बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सृजन एवं संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार की आर्थिक सहायता स्वीकृत नहीं की जाएगी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!