Home | स्‍पेशल | एफ.आई.जी. पोर्टल ने फिर लगाई डूबकी….?

एफ.आई.जी. पोर्टल ने फिर लगाई डूबकी….?

WhatsApp Image 2024 12 27 at 14.41.17
डूंगरपुर जिले की आरा लैम्पस का दृश्य

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 27 दिसम्बर | प्रदेश में “सहकार से समृद्धि” के लिए कई प्रकार के दांवे किए जा रहें हैं, केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार सहकारिता के मामले में सक्रिय भूमिका अदा कर रही हैं, लेकिन राजस्थान का सहकारिता विभाग अपने पुराने ढर्रे में सुधार लाने के लिए तैयार ही नहीं हैं । इसी ही ढर्रे का सबसे बड़ा उदाहरण एफ.आई.जी. पोर्टल है। जो वर्तमान समय में फसली ऋण वितरण एवं वसूली की व्यवस्था का सत्यानाश करके बैठा हैं, यह पोर्टल पिछले 1 दिसंबर से निरंतर डुबकियाँ लगाकर किसानों को नचा रहा है। किसानों को कभी ठंड के मौसम में घंटो इंतजार तो कभी मावठ में भिगोया जा रहा है। किसान भी अपनी फसल की सुरक्षा लेने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों से पहले ऋण लेने के लिए मजबूर हैं, क्योकि सहकारिता का एक नियम ऐसा भी हैं, जहां रबी सीजन में जिन किसानों को ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण प्राप्त हुआ, उन्ही किसानों का प्रीमियम ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर से फसल बीमा कंपनी को भिजवाया जाएगा, वही फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। लेकिन एफ.आई.जी. पोर्टल नहीं चलने की वजह से किसानों की ना तो समय पर पूरानी वसूली जमा हो पा रही हैं और ना ही किसानों को इस सीजन में ऋण मिल पा रहा है। सरकार के पास एफ.आई.जी. पोर्टल के अलावा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था का भी अभाव हैं।  किसानों को रबी सीजन में  12 हजार करोड़ ऋण वितरण करने का लक्ष्य कहां तक पहुंच पाएगा, यह तो राज्य स्तरीय समारोह में अग्रणी रहने वाले अधिकारी और अपेक्स बैंक ही बता पाएंगे………?

किस खता की सजा भुगत रहा ठंड के मौसम में सोसायटी के आगे एफआईजी पोर्टल चलने के इंतजार में किसान

WhatsApp Image 2024 12 27 at 14.39.43
जालोर जिले की भूति Pacs का दृश्य
WhatsApp Image 2024 12 27 at 14.37.09
सांचौर जिले की नरसाना Pacs का दृश्य
WhatsApp Image 2024 12 27 at 14.52.18
सांचौर जिले की बागोड़ा Pacs का दृश्य
WhatsApp Image 2024 12 27 at 14.45.13
सांचौर जिले की लाखनी  Pacs का दृश्य
WhatsApp Image 2024 12 27 at 14.44.25
बालोतरा जिले की मिठौड़ा Pacs का दृश्य
WhatsApp Image 2024 12 27 at 14.43.27
बालोतरा जिले की कुंडल Pacs का दृश्य
WhatsApp Image 2024 12 27 at 14.37.00
जालोर जिले की घाणा Pacs का दृश्य
WhatsApp Image 2024 12 27 at 16.06.47
फलौदी जिले की फतेहसागर Pacs का दृश्य
WhatsApp Image 2024 12 27 at 14.36.38
जालोर जिले की तूरा Pacs का दृश्य

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!