Home | जयपुर | आदेश जारी होने पर जताया आभार

आदेश जारी होने पर जताया आभार

सार 

Jaipur : जिले में कृषि भूमि की रजिस्ट्री एवं इंतकाल दर्ज करने से पूर्व ग्राम सेवा सहकारी समितियों से अदेय प्रमाण पत्र लेना जरुरी, जिला कलेक्टर जयपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जारी किया आदेश, 

WhatsApp Image 2025 01 22 at 20.01.49 a875da5d
File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 6 फरवरी | जिले में कृषि भूमि की रजिस्ट्री एवं इंतकाल दर्ज करने से पूर्व ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) से ऋण बकाया नहीं (No Dues) का प्रमाण पत्र लेना अब जरुरी है, इसके लिए जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने समस्त जिला उप खण्ड अधिकार, तहसीलदार, उप पंजीयक को आदेश जारी किया हैं, दरअसल 22 जनवरी को सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा के नेतृत्व में सहकारी साख समितियां एम्पलाइज यूनियन राजस्थान तथा ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन व ऑफिसर्स एसोसिएशन, जयपुर सीसीबी इकाई प्रतिनिधियों के डेलिगेशन ने नवपदस्थापित प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी राजेंद्र मीणा से मुलाकात कर, जिले में पैक्स से अदेय (No Dues) प्रमाण पत्र लेकर कृषि भूमि रजिस्ट्री, नामांतरण, इंतकाल दर्ज करने का आदेश जिला कलेक्टर द्वारा जारी करवाने की मांग रखी। वही सहकार नेता ने आदेश जारी होने पर आभार जताते हुए, सहकारी साख आंदोलन में पैक्स व सीसीबी की आर्थिक मजबूत, अवधिपार ऋणों की वसूली के लिए यह आदेश सभी जिलों में जिला कलेक्टर से समान रूप से जारी करवाने की मांग मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री से की है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!