Home | cooperative | राज्य | संभागीय आयुक्त ने पंचायत समिति आहोर का किया औचक निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने पंचायत समिति आहोर का किया औचक निरीक्षण

127949 HomePage 9187562d ea83 44d7 9c36 94b9f8c6519b scaled

पंचायत समिति सायला में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक


जालोर 19 दिसम्बर। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने मंगलवार को पंचायत समिति आहोर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने पंचायत समिति आहोर कार्यालय में पहुँच विभिन्न अनुभागों का अवलोकन कर रिकॉर्ड संधारण सहित अद्यतन डाटा अपडेशन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति जानी तथा ग्राम पंचायत में पहुँच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें लाभांवित करने की बात कही।
इस दौरान सहायक कलक्टर दिव्यांश सिंह, आहोर उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान,  विकास अधिकारी अशोक कमार माली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
सायला में आयोजित बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश
संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने सायला पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति जानी साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित हो रहे शिविरों में केन्द्र सरकार की योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें लाभांवित करने की बात कही।
इस दौरान सायला उपखण्ड अधिकारी तारांचद वैंकट, तहसीलदार हीरसिंह चारण, विकास अधिकारी मनमोहन मीणा सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!