Home | cooperative | राज्य | जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला पुलिस अधीक्षक ने किया मतगणना स्थल का अवलोकन

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला पुलिस अधीक्षक ने किया मतगणना स्थल का अवलोकन

जालोर 2 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन एवं जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने शनिवार को मतगणना स्थल का अवलोकन किया तथा पाँचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना एवं निर्धारित कक्षों में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए रविवार को स्थानीय वीर वीरमदेव स्नातकात्तर महाविद्यालय जालोर में होने वाली मतगणना के लिए अब तक की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने जिले की पाँचों विधानसभा क्षेत्र यथा-आहोर, जालोर, भीनमाल, सांचौर एवं रानीवाड़ा के लिए निर्धारित कक्षों में लगाई गई टेबलों के अतिरिक्त परिसर में स्थापित किए गये पर्यवेक्षक कक्ष, सांख्यिकीय कक्ष, सूचना विज्ञान कक्ष एवं मीडिया सेंटर आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया सेंटर व सांख्यिकी कक्ष सहित सम्पूर्ण परिसर और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कुमार एवं जालोर रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद सीरवी सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!