Home | cooperative | जालोर | जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के कैलेंडर का जिला कलक्टर ने किया विमोचन

जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के कैलेंडर का जिला कलक्टर ने किया विमोचन

174910 HomePage 99d4631a 6f83 4b01 8b59 70a9b186dac2
जालोर सीसीबी के कैलेंडर का विमोचन करते जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के.गावंडे

जालोर 8 जनवरी। जालोर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की विविध ऋण योजनाओं का व्यापक प्रसार-प्रसार करने, बैंक के अमानत धारकों, व्यवसायियों, ग्राहकों एवं जन साधारण को बैंक के प्रति आकर्षित कर बैंक अमानतो में वृद्धि करने एवं बैंक के व्यवसाय में विकासोन्मुख कार्ययोजना अनुरूप वृद्धि कर प्रगति करने के लिए बैंक द्वारा मुद्रित करवाए गए वर्ष-2025 के कैलेण्डर का विमोचन बैंक के प्रशासक एवं जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के.गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजौरिया, बैंक प्रबन्ध निदेशक ओमपाल सिंह भाटी, उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान, बैंक अधिकारी महेन्द्र सिंह राव एवं चैनाराम परिहार द्वारा किया गया।
इन कैलेण्डरों को बैंक के अधीन ग्राम सेवा सहकारी समितियो, व्यवसासियों, अमानत धारकों व ग्राहको में वितरित किया जाकर बैंक की विविध योजनाओं, बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!