Home | cooperative | जयपुर | देवस्थान मंत्री ने किया पाली जिले के तखतगढ़ में भगवान राम की मूर्ति का अनावरण

देवस्थान मंत्री ने किया पाली जिले के तखतगढ़ में भगवान राम की मूर्ति का अनावरण

130223 HomePage fac4620d d9b2 4a73 9405 533228ffcfe0

जयपुर, 22 जनवरी। पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के तखतगढ़ में जालौर चौराहे पर श्री राम की आदमकद मूर्ति का सोमवार को अनावरण किया। नगर पालिक के तत्वावधान मे आयोजित प्रतिष्ठा कार्यकर्म में श्री कुमावत ने कहा कि देश ही नहीं विदेशों मे भी अयोध्या राम मंदिर प्रतिष्ठा म्होत्स्व की धूम हैं।
भगवान राम हमारे आराध्य हैं। जब जब धर्म की हानि हुई भगवान ने प्रकट होकर धर्म की रक्षा की और अधर्मियों का नाश किया। आज भारत मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के दौरान अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बना हैं पूरा देश राममय हो गया। हर शहर, गांव में राम की महिमा गाई जा रही हैं। राम आदर्श एवं आज्ञाकारी पुरूष थे। हमे भी भगवान राम के आदर्शों का पालन कर धर्म, संस्कृति की रक्षा करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। भारत का महत्व दुनिया में बढ़ गया हैं। उन्होने मूर्ति के अनावरण से पूर्व यज्ञ में आहुतियां दी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!