Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता आमजन के जीवन को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण कडी – पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री

सहकारिता आमजन के जीवन को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण कडी – पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री

सार 

#Alwar : पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने कहा कि आज सहकारिता का नेटवर्क बढा है तथा अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर इसको विस्तार देना वर्तमान समय की मांग है

185596 HomePage 6d02b201 1261 41ef 83cd 4c9f0252bc5f

विस्तार 

जयपुर, 19 जनवरी। प्रदेश के अलवर जिले स्थित अशोक सर्किल स्थित विवेकानन्द स्मारक पर सहकार भारती अलवर की इकाई द्वारा सहकार भारती का 46वाँ स्थापना दिवस व जिला अधिवेशन रविवार को पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने उपस्थित लोगों को सहकार भारती की स्थापना के 46 वर्ष होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकार ऐसा विषय है जो आमजन के जीवन को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीक अपनाकर सहकारी संस्थाओं को आर्थिक सक्षम बनाना सहकारिता का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब, किसान व वंचित वर्ग के उत्थान व उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से ही सहकारिता की स्थापना की गई थी, आज सहकारिता का नेटवर्क बढा है तथा अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर इसको विस्तार देना वर्तमान समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता के महत्व को समझकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों को रियायती दरों पर ऋण व अन्य सहकारिता गतिविधियों से सुविधा प्रदान कर आर्थिक संबल प्रदान करने का काम कर रही है।

185596 Image b9d73233 5a9e 460c b815 a7e22fc300b4 scaled

उत्कृष्ट कार्य करने पर इन्हें किया गया सम्मानित

मंत्री श्री शर्मा ने सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पंचायत समिति कोटकासिम की उजौली ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र यादव, पंचायत समिति किशनगढबास की खैरथल ग्राम सहकारी सेवा समिति लि. के अध्यक्ष श्री सुमित रोधा, पंचायत समिति रामगढ की बहाला ग्राम सेवा सहकारी समिति लि., झालाटाला दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री रामसिंह मीणा, बाम्बोली दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री राजाराम चौधरी तथा फतेहपुर दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री रामकृपाल को स्मृति चिन्ह व दुपट्टा ओढाकर सम्मानित किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!