Home | cooperative | जयपुर | सहकार नेता ने हरिभाऊ बागडे को राजस्थान का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी

सहकार नेता ने हरिभाऊ बागडे को राजस्थान का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी

who is haribhau kishanrao bagde new governor of rajasthan from maharashtra 112073205

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 28 जुलाई | हरिभाऊ किसानराव बागडे को राजस्थान का राज्यपाल बनाए जाने पर ऑल इंडिया को ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन व ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव, सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, सहकार नेता ने कहा कि हरिभाऊ बागडे कृषि एवं सहकारिता, किसान, आम आदमी के सामान्य जीवन से जुड़े हुए नेता हैं, उन्होने बताया कि हरिभाऊ बागडे को कृषि से इतना जुड़ाव व लगाव है कि ओरंगाबाद में अपने निजी निवास का नाम ‘‘कृषि योग’’ रखा हुआ है । सहकारी साख समितियां एम्पलाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष सूरजभानसिंह आमेरा ने विश्वास जताया कि हरिभाऊ बागडे के सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति, कृषि व सहकारिता से समृद्धि के साथ विकसित राजस्थान बनने की दिशा में राज्य तेजी से अग्रसर होगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!