Home | cooperative | जालोर | चितलवाना: ई-पैक्स बनने के बाद अब डिजिटल सेवाओं पर जोर ​सहकारी पैक्स की समीक्षा बैठक: ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान को गति देने पर मंथन

चितलवाना: ई-पैक्स बनने के बाद अब डिजिटल सेवाओं पर जोर ​सहकारी पैक्स की समीक्षा बैठक: ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान को गति देने पर मंथन

सार 

चितलवाना में आयोजित सहकारी बैक की समीक्षा बैठक में ई-पैक्स के डिजिटलीकरण और ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान पर जोर दिया गया। प्रबंध निदेशक ने बैंक खाते बढ़ाने, ऋण वसूली और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए।

विस्तार 

ChatGPT Image 18 जुल॰ 2026 04 50 35 pm

जालोर| डिजिटल डेस्क 18 जुलाई |दी जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड(DCCBs) की चितलवाना शाखा में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक नारायणसिंह ने सहकारी विकास और वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया। बैठक में उन्होंने शाखा के अधीन आने वाली सभी पैक्स (PACS) को ई-पैक्स (e-PACS) के रूप में घोषित होने के बाद अब डिजिटल कार्यों को कुशलतापूर्वक निष्पादित करने और ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रबंध निदेशक ने सहकारी समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक बैंक खाते खोलने पर बल दिया। उन्होंने दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को ‘बैंक मित्र’ के रूप में सक्रिय करने और नवीन एम-पैक्स सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान ‘गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना’ के तहत बकाया ऋणों की वसूली, अल्पकालीन फसली ऋणों के वितरण एवं वसूली की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही, बजट घोषणाओं के अनुरूप गोदाम निर्माण, भूमि आवंटन और कस्टम हायरिंग सेंटर्स के संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

ChatGPT Image 18 जुल॰ 2026 04 46 53 pm

समीक्षा बैठक में चितलवाना शाखा प्रबंधक अभिषेक राजपूत, टांपी व्यवस्थापक हनुमानसिंह जाट, सरवाना व्यवस्थापक लक्ष्मणराम पुरोहित सहित क्षेत्र की सभी पैक्स के व्यवस्थापक उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक ने सभी व्यवस्थापकों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पाबंद किया।उल्लेखनीय है कि चितलवाना शाखा कार्यक्षेत्र की सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों को भारत सरकार की पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के अंतर्गत ई-पैक्स घोषित किया जा चुका है, जो कि शाखा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!