Home | cooperative | नागौर | निमोद सहकारी समिति का प्रबंध निदेशक सीसीबी कोटा ने किया अवलोकन

निमोद सहकारी समिति का प्रबंध निदेशक सीसीबी कोटा ने किया अवलोकन

सार

Nagaur : कोटा केंद्रीय सहकारी बैंक प्रबंध निदेशक बलविंदरसिंह गिल ने निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति का अवलोकन कर संचालक मण्डल पदाधिकारियों की एक बैठक में सहकारिता आंदोलन के महत्व को रेखांकित किया

WhatsApp Image 2025 01 22 at 17.03.54 d5d6c15e

विस्तार

नागौर । डिजिटल डेस्क | 22 जनवरी | प्रदेश ही नहीं, अपितु राष्ट्रीय स्तर पर दो बार पुरस्कृत निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) का अवलोकन कोटा केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) के प्रबंध निदेशक बलविंदरसिंह गिल ने किया हैं । इस दौरान उन्होने समिति कार्यालय भवन में बने मिनी सहकारी बैंक एवं सुपरमार्केट, लॉकर रुम, कार्यकारिणी सभाकक्ष, लाइब्रेरी सहित सोसायटी की ओर से संचालित 3 शाखाओं का भी अवलोकन किया । साथ ही प्रबंध निदेशक ने संचालक मण्डल पदाधिकारियों की एक बैठक में सहकारिता आंदोलन के महत्व को रेखांकित किया ।

समिति के मुख्य शिल्पी सुभाषचंद्र आर्य ने बताया कि प्रबंध निदेशक का आगमन होने पर समिति पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी प्रकट की और समिति अध्यक्ष खेमाराम बुगालिया एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी झूमरमल ने उनका स्वागत किया । उन्होने बताया कि राजस्थान सहकारिता सेवा के अधिकारी बलविंदरसिंह गिल का समय-समय पर मार्गदर्शन समिति को प्राप्त हो रहा है ।

गौरतलब हैं कि समिति वर्ष 2012 में महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और वर्ष 2024 में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मानित की जा चुकी है। इस समिति में नवाचारों का सिलसिला पुराना हैं, शुरुआत से केवल ऋण वितरण पर निर्भर नहीं रहकर समिति द्वारा अनेक नवाचार कर प्रत्येक सेक्टर को समिति से जोड़ने का काम किया गया हैं

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!