Home | cooperative | राज्य | आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर अन्नपूर्णा फूड किट का वितरण करने पर 4 उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलंबित

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर अन्नपूर्णा फूड किट का वितरण करने पर 4 उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलंबित

Ration Shop File Image
Demo Photo

जालोर 11 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता में मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना (फोटोयुक्त) के तहत स्टॉक में शेष रहे अन्नपूर्णा फूड किट का वितरण करने पर जिले के 4 उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र  तुरन्त प्रभाव से आगामी आदेशों तक निलंबित किया गया है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता में मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना (फोटो युक्त) के तहत स्टॉक में शेष रहे अन्नपूर्णा फूड किट का वितरण नहीं करने के निर्देश गये थे। इसके बावजूद आहोर ब्लॉक में आहोर शहर के उचित मूल्य दुकानदार हीरालाल जीनगर (685), जसवंतपुरा ब्लॉक में बूगांव उचित मूल्य दुकानदार उक सिंह (833), भीनमाल ब्लॉक में मोदरा के उचित मूल्य दुकानदार भंवर लाल (838) तथा सायला ब्लॉक में ग्राम सेवा सहकारी समिति पांथेडी (560) द्वारा अन्नपूर्णा फूड किट का वितरण किया गया, जो कि आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार इन उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र तुरन्त प्रभाव से आगामी आदेशों तक निलंबित किये गये हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!