Home | cooperative | कोटा संभाग | झालावाड़ केन्द्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक आमसभा की बैठक सम्पन्न

झालावाड़ केन्द्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक आमसभा की बैठक सम्पन्न

सार

झालावाड़ सीसीबी की वार्षिक आमसभा की बैठक जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की हुई । बैठक में जिला कलक्टर ने सहकारी समितियों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सहकारी समितियों का कार्य केवल खाद, बीज आदि का वितरण ही नहीं होना चाहिए बल्कि जैविक खाद बनाना, पौधारोपण कर नर्सरी का संचालन करना सहित अन्य कार्य भी होने चाहिए।

02 1391 e1709125867979

विस्तार

झालावाड़ 28 फरवरी। झालावाड़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की वार्षिक आमसभा की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में श्रीमती विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल झालावाड़ में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सहकारी समितियों का कार्य केवल खाद, बीज आदि का वितरण ही नहीं होना चाहिए बल्कि जैविक खाद बनाना, पौधारोपण कर नर्सरी का संचालन करना सहित अन्य कार्य भी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के अध्यक्ष व व्यवस्थापक जिले की समस्त 254 सहकारी समितियों के भवनों एवं गोदामों को सही रखना एवं उन्हें तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान जिला कलक्टर ने इफको के अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त सहकारी समितियों को समय पर खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में उन्होंने एमडी सीसीबी को सहकारी समितियों की खाद व बीज की डिमाण्ड की सूची बनाकर इफको के अधिकारी को भिजवाने के निर्देश दिए।

सहकारी समितियों के अध्यक्षों का होगा प्रशिक्षण

बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में समस्त सहकारी समितियों के अध्यक्षों का क्रमबद्ध तरीके से प्रथम चरण में प्रशिक्षण करवाया जाएगा जिसमें उनको दायित्वों, कार्यों एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात् द्वितीय चरण में एक कमेटी का गठन कर समस्त सहकारी समितियों एवं गोदामों का निरीक्षण करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भवानीमण्डी में रैक पॉईन्ट को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इफको से समन्वय स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

पोस मशीन की आवश्यकता वाली समितियों की मांगी सूची

इस दौरान जिला कलक्टर ने कुमठिया में सहकारी समिति के भवन के निर्माण कार्य की जांच करवाने तथा कमी पाए जाने पर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश एमडी सीसीबी को दिए। उन्होंने पोस मशीन की आवश्यकता के लिए पात्रता रखने वाली सहकारी समितियों की सूची भिजवाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं व्यवस्थापकों को प्रशस्ति-पत्र एवं 1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

02 1392 e1709125890434बैठक के दौरान बैंक प्रगति का प्रशासकीय प्रतिवेदन, वर्ष 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 के अंकेक्षित संतुलन चित्र, लाभ हानि खातों एवं अंकेक्षण प्रतिवेदन की अनुपालना रिपोर्ट का अवलोकन व अनुमोदन, उक्त वित्तीय वर्ष के स्वीकृत बजट के विरूद्ध हुए वास्तविक खर्चों की पुष्टि एवं वर्ष 2023-24 हेतु स्वीकृत बजट का अनुमोदन, उक्त वित्तीय वर्षों के लिए बैंक की अधिकतम साख सीमा निर्धारण की पुष्टि, विकास कार्य योजना एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 की भावी विकास कार्य योजना का अवलोकन व अनुमोदन किया गया। साथ ही बैंक कार्य हेतु नये कम्प्यूटर उपकरण खरीदने तथा शाखाओं के लिए नोट सोर्टिंग मशीन खरीदने पर विचार किया गया। इस दौरान एमडी सीसीबी गुलाबचन्द मीणा, कृषि विभाग के सहायक निदेशक रामकुमार वर्मा, मरायता ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मोतीलाल नागर, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हेमन्त सिंह सहित समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के अध्यक्ष व व्यवस्थापक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक लेखा एवं वित्त रोहित दुबे द्वारा किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!