Home | cooperative | बाड़मेर | दिवंगत ऋणी सदस्य की पत्नी को सौंपा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा चेक

दिवंगत ऋणी सदस्य की पत्नी को सौंपा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा चेक

सार 

Barmer : सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने दुर्घटना में मृत सहकारी समिति सदस्य चतर सिंह की पत्नी हर कंवर को राज्य सरकार की योजना के तहत 10 लाख रुपए का बीमा क्लेम चेक सौंपा

FB98 scaled

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 3 जून | बाड़मेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की कृषि उपज मंडी शाखा में राज्य सरकार की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिवंगत ऋणी सदस्य के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख रुपए का क्लेम चेक सौंपा गया।

शाखा प्रबंधक मोतीलाल सुथार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ऊंडखा ग्राम सेवा सहकारी समिति के ऋणी सदस्य चतर सिंह पुत्र डामर सिंह की वर्ष 2024 में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लेम की राशि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हर कंवर के नाम से स्वीकृत की गई, जिसका चेक सोमवार को बैंक शाखा में उन्हें सुपुर्द किया गया। सरकार की इस योजना से पीड़ित परिवार को इस मुश्किल वक्त में बड़ा सहारा मिला है।

इस दौरान बैंक स्टाफ और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। चेक वितरण के इस मौके पर शाखा प्रबंधक मोतीलाल सुथार के साथ बीमा प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती पूजा चौधरी, बैंकिंग सहायक गौरव पारीक, व्यवस्थापक किशन सिंह, सबल सिंह, करना राम चौधरी और नग सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!