Home | cooperative | जालोर | एसीबी जालोर ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर दी जानकारी

एसीबी जालोर ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर दी जानकारी

सार

Jalore : जन संवाद कार्यक्रम में आमजन को टोल फ्री नंबर 1064 व वॉट्सएप नम्बर 9413502834 तथा एसीबी चौकी जालोर के टेलिफोन नम्बर 02973-294646 व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मोबाईल नम्बर 9413377107 पर भ्रष्टाचार संबंधित सूचना देने के लिए जानकारी प्रदान की गई

02 1756 सांचौर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन 

विस्तार

जालोर 29 अक्टूबर। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ व विभागीय कार्मिकों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सांचौर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति से अवगत करवाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यप्रणाली यथा-ट्रेप कार्यवाही, पद का दुरूपयोग, आय से अधिक संपति व आकस्मिक चैकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा भविष्य में भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतों पर आवाज उठाने व रिपोर्ट करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
MKM DIWALI 2024 SPECIAL EDITION Page 2
जन संवाद कार्यक्रम में आमजन को टोल फ्री नंबर 1064 व वॉट्सएप नम्बर 9413502834 तथा एसीबी चौकी जालोर के टेलिफोन नम्बर 02973-294646 व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मोबाईल नम्बर 9413377107 पर भ्रष्टाचार संबंधित सूचना देने के लिए जानकारी प्रदान की गई तथा जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में आमजन को राज्य सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान बनाने का संकल्प दिलाया गया तथा एसीबी ब्यूरो द्वारा परिवादियों के वैध कार्य करवाने में पूर्ण सहयोग करने के बात कही गई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!