Home | cooperative | जयपुर | सहकारी समितियों और सीसीबी के मध्य बढ़ते असंतुलन को लेकर गठित कमेटी की बैठक आयोजित

सहकारी समितियों और सीसीबी के मध्य बढ़ते असंतुलन को लेकर गठित कमेटी की बैठक आयोजित

02 1056

हाइलाइट्स

भरतपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक आयोजित
एक सप्ताह बाद फिर आयोजित होगी कमेटी की बैठक
आगामी बैठक में चर्चा के उपरांत रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी अपेक्स बैंक को

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 5 सितम्बर I प्रदेश में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक के मध्य बढ़ते असंतुलन को लेकर गठित कमेटी की बैठक राजस्थान राज्य सहकारी बैंक यानि अपेक्स बैंक के प्रधान कार्यालय में भरतपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार इन्दर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।

इस दौरान राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कमेटी सदस्य नंदलाल वैष्णव ने बिन्दुवार रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें बताया गया कि केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा अपेक्स बैंक व सहकारिता विभाग रजिस्ट्रार के आदेशों की पालना नहीं होने के साथ-साथ जिला स्तर पर सीसीबी द्वारा मनमानी करने का जिक्र करने पर कमेटी अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि कमेटी के समक्ष ग्राम सेवा सहकारी समितियां से संबंधित बिन्दुवार उपाय, सुझाव का परीक्षण करने के पश्चात समस्याओं का हल किया जाएगा।

कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि आगामी बैठक में चर्चा करने के उपरांत एक रिपोर्ट बनाकर अपेक्स बैंक को प्रस्तुत की जाएगी । कमेटी की आयोजित बैठक में प्रतिनिधी व्यवस्थापक संगठन महादेव सिंह ऐचरा, नंदाराम चौधरी, हनुमानसिंह राजावत, सुखपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सैनी, झालावाड़ जिलाध्यक्ष रामचन्द्र नागर, बांरा से संदीप बामला आदि उपस्थित रहे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!