Home | cooperative | बाड़मेर | बाड़मेर जिले में सहकार भारती की बैठक का हुआ आयोजन

बाड़मेर जिले में सहकार भारती की बैठक का हुआ आयोजन

सार 

Barmer : सहकार भारती संगठन के विस्तार एवं सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया

WhatsApp Image 2025 12 26 at 17.36.47 e1766752327442

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क |  जिले में सहकार भारती की एक बैठक का आयोजन सिरोही केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) के प्रबंध निदेशक (MD) पूनाराम चोयल के मुख्य आतिथ्य एवं सहकार भारती के अध्यक्ष अक्षयदान चारण की अध्यक्षता में किया गया । इस बैठक में संगठन के विस्तार एवं सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया । साथ ही, बाड़मेर जिले में सहकार भारती के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए और राज्य एवं केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम किसान तक पहुँचाने पर चर्चा की गई ।

WhatsApp Image 2025 12 26 at 17.36.45 e1766752365820

जिसके बाद, किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से मिलने वाले फसली ऋण और गोपालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई । तथा किसानों को अपनी छोटी-छोटी बचत को समितियों में जमा करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि उनका आर्थिक भविष्य सुरक्षित हो सके। इसके अलावा बैठक में ग्राम स्तर पर कार्यरत सहकारी समितियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की बात रखी गई। इस दौरान समिति सचिव मनोहर सिंह चारण, कोषाध्यक्ष हरीश सोलंकी, आशु लाल सोनी, और चेतन सोनी छोगालाल सोनी, पूर्व सरपंच (बाड़मेर ग्रामीण) नाथू सिंह, भैराराम जांगिड़ और रमेश, कुलदीप चौधरी, मुकेश परोहित, हिंमाशु पवार आदि मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!