Home जयपुर प्रातींय अध्यक्ष वैष्णव ने प्रदेश के सहकार कर्मियों को होलिका दहन और रंगोत्सव की दी हार्दिक शुभकामनाएं

प्रातींय अध्यक्ष वैष्णव ने प्रदेश के सहकार कर्मियों को होलिका दहन और रंगोत्सव की दी हार्दिक शुभकामनाएं

जयपुर 27 मार्च : राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रातींय अध्यक्ष नन्दलाल वैष्णव ने प्रदेश के सहकार कर्मियों को होलिका दहन और रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा है कि यह पर्व प्राचीन परंपरा और संस्कृति से मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है। होलिका दहन यह दर्शाता है कि भक्तों का साथ भगवान हमेशा साथ देते हैं। जबकि रंगोत्सव का पर्व लोगों में आपसी संबंधों को और मजबूत करने का माध्यम बनता है। ऐसे पर्व हमें एक दूसरे से जोड़ने का जरिया बनते हैं और सांस्कृतिक तानाबाना को पुख्ता करते हैं। वैष्णव ने सहकार कर्मियों से अपील की है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए होली पर्व मनाएं।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!