Home | cooperative | राष्ट्रीय | अयोध्या में ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज ऑर्गेनाइजेशन का स्थापना दिवस अधिवेशन: बारां के रामरूप मीणा बने प्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अयोध्या में ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज ऑर्गेनाइजेशन का स्थापना दिवस अधिवेशन: बारां के रामरूप मीणा बने प्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सार

अयोध्या में आयोजित ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में बारां के रामरूप मीणा को प्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके बेबाक संबोधन ने देश भर के सहकारिता विशेषज्ञों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

विस्तारIMG 20261004 WA0011

नई दिल्ली / अयोध्या एजेंसी ब्यूरो रिपोर्ट, 04 अक्टूबर 2026 |प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को देश के सहकारी बैंकों के सर्वोच्च राष्ट्रीय संगठन ‘ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज ऑर्गेनाइजेशन’ (AICBEO) का स्थापना का ऐतिहासिक अधिवेशन संपन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ के वित्त प्रभाग के राष्ट्रीय प्रभारी श्री गिरीश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के सहकारी क्षेत्र के दिग्गजों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।इस भव्य अधिवेशन में राजस्थान राज्य से एपेक्स बैंक के अंतर्गत अखिल राजस्थान सहकारी बैंक्स अधिकारी एसोसिएशन के एक विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने शिरकत की। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामरूप मीणा, प्रांत सचिव कल्याण सिंह चौहान, बारां इकाई के अध्यक्ष दीनदयाल मीणा, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, अति सक्रिय सदस्य चंद्रशेखर आजाद और हनुमानगढ़ इकाई के अधिकारी विनोद आमोरिया प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अधिवेशन के दौरान बारां जिले के केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारी रामरूप मीणा ने त्रि-स्तरीय अल्पकालीन फसली ऋण ढांचे से जुड़ी देश भर के सहकारी बैंकों की ढांचागत, विधिक एवं व्यावहारिक समस्याओं को अपने बेबाक और प्रभावी अंदाज में मंच पर रखा। देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे सहकारिता विशेषज्ञों के सामने उनके इस शानदार प्रस्तुतीकरण ने सबका विशेष ध्यान आकर्षित किया। अधिवेशन समाप्त होने के बाद भी सहकारिता जगत में उनके इस बेबाक संबोधन की काफी चर्चा बनी रही।सहकारी बैंकों के ज्वलंत मुद्दों पर गहरी पकड़ और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के चलते रामरूप मीणा को AICBEO का प्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उनके साथ ही राजस्थान के प्रांतीय महासचिव कल्याण सिंह चौहान और विनोद आमोरिया को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान महाराष्ट्र के प्रकाश खादिलकर को सौंपी गई है।पदभार ग्रहण करने के पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामरूप मीणा ने संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों, राजस्थान से साथ आए सभी इकाई पदाधिकारियों और प्रांतीय महासचिव कल्याण सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने बैंक स्तर से मिले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सीसीबी प्रबंध निदेशक सौमित्र कुमार मंगल के प्रति भी अपनी गहरी कृतज्ञता ज्ञापित की। इस नियुक्ति से राजस्थान के सहकारी जगत में हर्ष का माहौल है।

रामरूप मीणा के बेबाक संबोधन ने खींचा देश के सहकारिता विशेषज्ञों का ध्यान

IMG 20261004 WA0012

अयोध्या में आयोजित ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज ऑर्गेनाइजेशन (AICBEO) के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान राजस्थान के अधिकारी रामरूप मीणा द्वारा दिया गया संबोधन देश भर के सहकारिता जगत में आकर्षण का केंद्र बन गया। त्रि-स्तरीय अल्पकालीन फसली ऋण ढांचे से जुड़ी ढांचागत, विधिक और व्यावहारिक पेचीदगियों को उन्होंने जिस मुखर और तथ्यात्मक अंदाज में उठाया, उससे देश के कोने-कोने से आए ख्यातनाम सहकारिता विशेषज्ञ भी खासे प्रभावित हुए। अधिवेशन के समापन के बाद भी उनके इस साहसिक प्रस्तुतीकरण की चर्चा गलियारों में गूंजती रही ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!