Home जयपुर चाकसू में मनन फाउंडेशन का गठन: ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

चाकसू में मनन फाउंडेशन का गठन: ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

सार

चाकसू (जयपुर) में ‘मनन फाउंडेशन’ (MFSD) का गठन किया गया है। यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर सतत विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगी।

विस्तार IMG 20260923 WA0007

​जयपुर| जिला डेस्क, 23 सितंबर| जिले के चाकसू ग्रामीण एवं वंचित समुदायों की सक्रिय भागीदारी से सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘मनन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ (MFSD) का गठन किया गया है। संस्था का पंजीकरण राजस्थान सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1958 के तहत 9 सितंबर 2026 को हुआ है, जिसका मुख्यालय ग्राम किरतपुरा भोज्याडा, तहसील चाकसू, जिला जयपुर में स्थित है।​फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, आजीविका संवर्धन, जैविक एवं टिकाऊ खेती, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास, जल संरक्षण एवं संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन शामिल हैं। इसके अलावा, वृद्धजनों तथा सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित समुदायों से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष कार्य किया जाएगा। डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग तथा स्थानीय सामुदायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी संस्था का विशेष जोर रहेगा।संस्था के संस्थापक एवं सचिव बाबूलाल चौधरी को सामाजिक और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक का लंबा अनुभव है। उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और झारखंड में ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के साथ कार्य किया है। उनके अनुभव में NULM, NRLM, IWMP, IWRM, तेजस्विनी परियोजना, NMEO-OP और सीएसआर (CSR) परियोजनाएं शामिल हैं। चौधरी का मानना है कि ग्रामीण विकास को टिकाऊ बनाने के लिए स्थानीय समुदायों को योजना निर्माण और क्रियान्वयन में सहभागी बनाना अनिवार्य है।फाउंडेशन की कार्यकारिणी में हनुमान सहाय शर्मा को अध्यक्ष, राम नारायण सैनी को उपाध्यक्ष, बाबूलाल चौधरी को सचिव, कजोड़ मल जाट को कोषाध्यक्ष तथा तेजपाल मोर्या, यासीन खान और प्रियंका चौधरी को सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया है।

​स्थानीय जरूरतों और संसाधनों के आधार पर सहभागी विकास को मिलेंगी गति

नवगठित ‘मनन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ (MFSD) ग्रामीण अंचल में समग्र बदलाव की रूपरेखा के साथ मैदान में उतर रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर सहभागी विकास पहलों को बढ़ावा देना है।संस्था के पदाधिकारियों का मानना है कि जब तक ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी जरूरतों जैसे कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका के साधन और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता को जन-आंदोलन का रूप नहीं दिया जाएगा, तब तक सतत विकास की कल्पना को साकार नहीं किया जा सकता।इसी विजन को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने डिजिटल तकनीक और आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के समावेश की भी योजना बनाई है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!