Home बाड़मेर 4 सूत्रीय मांगों को लेकर पैक्स कर्मियों की ‘पेन डाउन’ हड़ताल, 400 समितियों में कामकाज ठप

4 सूत्रीय मांगों को लेकर पैक्स कर्मियों की ‘पेन डाउन’ हड़ताल, 400 समितियों में कामकाज ठप

सार 

Barmer : 4 सूत्रीय मांगों को लेकर पैक्स (PACS) कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी है। नियोक्ता निर्धारण की मांग के साथ कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ठोस निर्णय तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।

विस्तार 

बाडमेर। डिजिटल डेस्क । 20 मार्च । राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) जिला इकाई बाड़मेर व बालोतरा के बैनर तले जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों (PACS) में कार्यरत कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा । दरअसल, राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर (RCEJSC) के आह्वान पर 27 फरवरी से शुरू हुए इस अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के तहत बाड़मेर जिले की लगभग 400 सहकारी समितियों में कामकाज पूरी तरह ठप है । अपनी 4 सूत्रीय मांगों, विशेषकर नियोक्ता निर्धारण के हक को लेकर प्रदर्शन कर रहे पैक्स कर्मियों ने आज जिला कलेक्टर और प्रबंध निदेशक बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक को ज्ञापन सौंपा और जमकर नारेबाजी की ।

जिला अध्यक्ष तनेराज सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण यह पेन डाउन हड़ताल आगे भी जारी रहेगी । इस विरोध प्रदर्शन के दौरान डूंगर बाना, भेराराम विश्नोई, लक्ष्मणराम, कैलाश सिंह, मदन सिंह, शैतान राम, शेराराम, श्रवण, नीम्बसिंह, हनुमाना राम सहित बड़ी संख्या में समिति कर्मचारी उपस्थित रहे । कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी वाजिब मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक कार्य बहिष्कार वापस नहीं लिया जाएगा ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!