Home नागौर निमोद M-PACS में 2500 MT क्षमता के गोदामों का हुआ उद्घाटन

निमोद M-PACS में 2500 MT क्षमता के गोदामों का हुआ उद्घाटन

सार 

Didwana : निमोद में ‘बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति’ द्वारा 2500 मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदामों का लोकार्पण हुआ। साथ ही, गोपालकों को वितरित किए गए ऋण और समिति की विभिन्न विकास योजनाओं को सराहा गया।

विस्तार 

डीडवाना | 10 मार्च | डिजिटल डेस्क | जिले की ‘बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति (M-PACS) निमोद’ के विस्तार पटल ग्राम बांसा-निमोद में दो नए सहकारी गोदामों का भव्य लोकार्पण किया गया। पूजा-अर्चना के साथ आयोजित इस समारोह में 2000 मीट्रिक टन (विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत) और 500 मीट्रिक टन (राज्य बजट घोषणा के तहत) क्षमता के गोदामों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष खेमाराम बुगलिया ने की, जिन्होंने सभी अतिथियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह जोधा ने शिलापट्टिका का अनावरण कर और रिबन काटकर गोदामों का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में जोधा ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सहकारिता मंत्री गौतम दक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “डीडवाना क्षेत्र के किसानों के लिए ये गोदाम एक बड़ी सौगात हैं। सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों की उपज खरीदने और भंडारण की सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।” कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक (NCDC) सुनील छापोला, नाबार्ड DDM मोहित चौधरी, संयुक्त निदेशक (कृषि) डॉ. हरिओम सिंह, सहायक रजिस्ट्रार पीथदान चारण, इफको के पृथ्वीराज सिहाग और नागौर CCB के मुख्य प्रबंधक सुरेश अग्रवाल सहित जिला परिषद सदस्य, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिला समूह उपस्थित रहे। अंत में व्यवस्थापक झूमरमल भार्गव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सहकारिता का ‘तीर्थ’ है निमोद: आमेरा

विशिष्ट अतिथि और सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा ने केंद्र सरकार द्वारा पृथक सहकारिता मंत्रालय के गठन की सराहना करते हुए कहा कि 2047 के ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सहकारिता मॉडल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आमेरा ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि उपज खरीद और भंडारण में निजी गोदामों के बजाय निमोद जैसी ‘आदर्श पैक्स’ (PACS) के गोदामों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने निमोद को “सहकारिता का तीर्थ और पर्यटन स्थल” घोषित करते हुए कहा कि प्रत्येक सहकारी कर्मचारी और प्रतिनिधि को यहाँ का भ्रमण करना चाहिए ताकि वे सहकारिता के इस उत्कृष्ट मॉडल से सीख ले सकें।

ऋण वितरण और अन्य उपलब्धियां

समारोह के दौरान अतिथियों ने ‘गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना’ के तहत पुरुष और महिला गोपालकों को एक-एक लाख रुपये के ऋण के चेक वितरित किए। समिति के मुख्य सलाहकार सुभाष आर्य ने निमोद समिति की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा वर्तमान में सोलर उत्पादन प्लांट और वाटर प्यूरीफाई प्लांट, दो आधुनिक लाइब्रेरी और मिनी बैंक (लॉकर सुविधा सहित), महिला स्वयं सहायता समूह और कृषि यंत्र सुविधा सुविधाएं संचालित की जा रही हैं: साथ ही पेट्रोल पंप योजना प्रस्तावित हैं । 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!