Home | cooperative | जालोर | शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय-सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक

शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय-सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक

सार 

Jalore : दादाल ग्राम स्थित श्रीमती शान्ति देवी चतरमल जी जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

605085337 122159489462724473 8986275919833028949 n

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क । 22 दिसम्बर । जिले के दादाल ग्राम में श्रीमती शान्ति देवी चतरमल जी जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 7 करोड़ की लागत से अधिक राशि से नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह आज आयोजित किया गया । इसकी अध्यक्षता करते हुए सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय हैं। अपने उद्बोधन में भामाशाह द्वारा विद्यालय भवन निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से जालोर जिले के बच्चे पढ़-लिखकर प्रशासनिक, चिकित्सा, इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को स्किल डवलपमेंट के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

हर क्षेत्र में भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया

समारोह में विशिष्ट अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के.विश्नोई ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा सहित समाज कल्याण के हर क्षेत्र में भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान कार्यक्रम के तहत कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य के प्रत्येक गांव-ढाणी तक ग्रामीणों को लाभ प्राप्त हो रहा है। राज्य सरकार के दो वर्ष के अल्पकालिक समय में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जिसके फलस्वरूप देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत को साकार करने में सहयोग मिला हैं।

604633872 122159489450724473 923535131378087040 n

जालोर जिला भामाशाहों की भूमि

लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि जालोर जिला भामाशाहों की भूमि है तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव अतुलनीय रहा है। पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीसी के माध्यम से जुड़कर भामाशाह परिवार को आभार जताते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की। समारोह के दौरान भामाशाह परिवार द्वारा विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले स्व. मलसिंह परिवार का आभार जताया गया।

603945187 122159489456724473 6264982725395089400 n

विद्यालय भवन का लोकार्पण किया

समारोह से पूर्व अतिथियों द्वारा नवनिर्मित विद्यालय का फीता काट कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जसराज राजपुरोहित, दानाराम चौधरी, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, पुखराज विराणा, मंजू सोलंकी, प्रकाश छाजेड़, नैनमल लखारा सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्कूल छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!