2 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा सहकार सदस्यता अभियान

सार 

Jaipur : पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को लेकर 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे सहकार सदस्यता अभियान

File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 30 अगस्त | राज्य में बजट घोषणा के तहत पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को लेकर राज्य सरकार द्वारा 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर सहकार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । इस संबंध में सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) कार्यालय की अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) श्रीमती शिल्पी पाण्डे ने एक पत्र समस्त उप रजिस्ट्रार एवं सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को जारी किया हैं । जिसके मुताबिक, पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों पर बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के लिए सहकार सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर से प्रारम्भ किया जाएगा । जिसके क्रम में कार्ययोजना एवं अभियान स्थल पर कैम्प आयोजित कर नवीन पैक्स के गठन के लिए अधिक से अधिक प्रस्ताव तैयार करने एवं सदस्यता राशि प्राप्त करना के अलावा समिति में विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं की सहभगिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया हैं । साथ ही, खण्डीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को अभियान की समीक्षा करने एवं प्रबंध निदेशक सीसीबी को अभियान में ऋण पर्यवेक्षकों एवं व्यवस्थापक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया हैं ।

error: Content is protected !!