Home राज्य जिला कलेक्टर ने जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के पोस्टर का किया विमोचन

जिला कलेक्टर ने जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के पोस्टर का किया विमोचन

सार 

hanumangarh : उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, अमीलाल सहारण ने सहकारी संस्थाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहकारी गतिविधियों को पहुँचाना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

188183 HomePage 8c9df97e 62b5 4aac aa5c 0cf181fa4377
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक के दौरान “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के पोस्टर का विमोचन करते हुए जिला कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी गण (MKM NEWS hanumangarh)

विस्तार 

हनुमानगढ़, 25 फरवरी। जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री काना राम ने की। बैठक में सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, सहकारी आंदोलन को गति देने और जिले में सहकारिता आधारित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, श्री अमीलाल सहारण ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समृद्धि और सामूहिक विकास का प्रभावी माध्यम भी है।

188183 Image 6f0ce0a3 03be 46fb b408 7e988c020df3

उन्होंने सहकारी संस्थाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहकारी गतिविधियों को पहुँचाना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। श्री सहारण ने सहकारी समितियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठनबद्ध होकर कार्य करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों, श्रमिकों व छोटे व्यापारियों को अधिक लाभ होगा। उन्होंने सहकारी संस्थानों को आत्मनिर्भर बनाने और नवाचारों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ओपी बिश्नोई, नाबार्ड डीडीएम, कृषि संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद, हनुमानगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधि, गंगमूल डेयरी के अधिकारीगण सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!