Home जयपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : ‘राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह’ का आयोजन 24 फरवरी को

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : ‘राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह’ का आयोजन 24 फरवरी को

सार 

Rajasthan : 24 फरवरी को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित किये जा रहे ‘राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह’ की व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन हेतु शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक 

187888 Image 058f5f5d a97c 4de6 991b b35a1dd8d0d3 1
पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह’ की व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल (MKM NEWS Jaipur)

विस्तार 

जयपुर, 21 फरवरी। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 19वीं किश्त जारी करने के उपलक्ष्य में 24 फरवरी को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित किये जा रहे ‘राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह’ की व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों के सम्बन्ध में शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल की अध्यक्षता में सोमवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में बैठक आयोजित हुई। जिसमे ‘किसान सम्मान समारोह’ के आयोजन की तैयारियों को लेकर कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने समारोह की तैयारियों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की एवं दिये गये कार्यो को समय पर जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।

187888 Image 224491b9 e31f 4bc3 8af4 429ceaddb42b e1740139681803

श्री राजन विशाल ने बताया कि समारोह को बहुपयोगी बनाने के लिए अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री राजेन्द्र कुमार को वेन्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर, निमंत्रण पत्र प्रारूप एवं आमंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं फार्मर मूवमेन्ट एवं पंजीकरण की जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक उद्यान श्री हिम्मत सिंह और संयुक्त निदेशक (कृषि विपणन) श्री केसर सिंह को दी गई है। इसी तरह प्रदर्शनी कमेटी की जिम्मेदारी अतिरिक्त निदेशक उद्यान श्री अतर सिंह मीणा व मीडिया कमेटी की जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक कृषि (फसल बीमा) डॉ0 जगदेव सिंह को दी गई है।

187888 HomePage 807ff7b6 9d5d 48d6 bc96 7eaabf6dbe4a

बैठक में आयुक्त कृषि सुश्री चिन्मयी गोपाल, आयुक्त उद्यानिकी श्री सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री रविन्द्र कुमार शर्मा, मुख्य लेखाधिकारी श्रीमती कौशल्या सांस्कृत्य, निदेशक श्याम श्री हीरेन्द्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अतिरिक्त निदेशक कृषि श्री टी.के. जोशी सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!