Home | cooperative | जालोर | साढ़े तीन करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी

साढ़े तीन करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी

जालोर । डिजिटल डेस्क | 4 फरवरी | जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया जाता हैं, इसकी समय पर वसूली प्राप्त होने पर राज्य सरकार द्वारा 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान देने का प्रावधान हैं, के क्रम में 1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक प्राप्त वसूली की एवज में 1 करोड़ 83 लाख तथा 1 सितबंर 2023 से 31 मार्च 2024 तक प्राप्त वसूली की एवज में 2 करोड़ 5 लाख रुपए का ब्याज अनुदान जारी किया गया है।इसके लिए केंद्रीय सहकारी बैंक प्रबंध निदेशक नारायणसिंह की ओर से क्रेडिट एडवाईजरी जारी की गई है। जिसके मुताबिक 2 प्रतिशत राशि ब्याज मद में और 2 प्रतिशत राशि संबंधित सहकारी समितियों के बचत खातों में जमा की जाएगी ।

WhatsApp Image 2025 01 23 at 18.27.51 1e507c06

गौरतलब हैं कि बकाया ब्याज अनुदान की राशि को लेकर मारवाड़ का मित्र समाचार पत्र द्वारा निरंतर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया जा रहा हैं, साथ ही सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा की सक्रियता के चलते पिछले समय से बकाया ब्याज अनुदान राशि जारी हो पाई हैं। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!