Home | बाड़मेर | यूनियन जिला अध्यक्ष ने सीसीबी प्रबंध निदेशक से मुलाकात की

यूनियन जिला अध्यक्ष ने सीसीबी प्रबंध निदेशक से मुलाकात की

WhatsApp Image 2025 01 29 at 21.09.41 53aa101d scaled e1738166422521

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 29 जनवरी | जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में कार्यरत कर्मचारियों के जिला स्तरीय संगठन “सहकारी समितियां व्यवस्थापक यूनियन यूनिट बाड़मेर” जिला अध्यक्ष रायमलराम नेहरा ने आज अपराह्न पश्चात सीसीबी (CCB) प्रबंध निदेशक वासुदेव पालीवाल से मुलाकात कर पदस्थापन की बधाई दी हैं, साथ ही नेहरा ने जिले में सहकार से समृद्धि, पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना के बारे में चल रही गतिविधियों के संबंध में सीसीबी प्रबंध निदेशक से चर्चा, के उपरांत नेहरा ने जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बकाया ब्याज अनुदान, ओवरड्यू में समितियों को बैंक स्तर से मार्गदर्शन एवं वसूली कार्य में सोसायटी को दिशा-निर्देश प्रदान के अलावा, नेहरा ने यह विश्वास जताया कि प्रबंध निदेशक के कुशल नेतृत्व में सीसीबी के साथ पैक्स को सदृढ़ एवं सक्षम बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा । इस दौरान मांगीलाल पूनिया, खेताराम एवं गोकलराम आदि मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!