Home जयपुर आईवाईसी-राज्य स्तरीय एपेक्स समिति का गठन, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा होगे समिति के अध्यक्ष

आईवाईसी-राज्य स्तरीय एपेक्स समिति का गठन, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा होगे समिति के अध्यक्ष

जयपुर, 29 जनवरी। “अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष- 2025” के राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में “आईवाईसी-राज्य एपेक्स समिति” का गठन किया गया है। प्रशासनिक सुधार विभाग के उप सचिव श्री शशि कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा राज्य एपेक्स समिति के अध्यक्ष होंगे। इस समिति का मुख्य उद्देश्य सहकारिता वर्ष- 2025 के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की निगरानी, समर्थन और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। यह समिति राज्य में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!