Home | जयपुर | राज्य सहकारी विकास समिति का पुनर्गठन, मुख्य सचिव बने समिति के अध्यक्ष

राज्य सहकारी विकास समिति का पुनर्गठन, मुख्य सचिव बने समिति के अध्यक्ष

c52eba9c 2c36 49db adee 9b7dcba95354 1704040050
जयपुर, 24 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने और इसे जमीनी स्तर तक विस्तार देने के की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस उद्देश्य से राज्य सहकारी विकास समिति का पुनर्गठन किया गया है। मुख्य सचिव श्री सुधांशु पंत को राज्य सहकारी विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य राज्य में सहकारी समितियों को अधिक प्रभावी बनाना और इनके संचालन में पारदर्शिता तथा कार्यक्षमता को बढ़ावा देना है। प्रशासनिक सुधार विभाग के उप सचिव श्री शशि कुशवाहा ने बताया कि समिति में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सहकारी संगठनों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!