Home बाड़मेर कृभको ने सहकारी समिति स्तर पर किया किसान सभा का आयोजन

कृभको ने सहकारी समिति स्तर पर किया किसान सभा का आयोजन

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 28 जनवरी | जिले की छीतर का पार ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर कृभको द्वारा किसान सभा आयोजित की गई, इस कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की योजनाओ के साथ किसानों को जैविक खेती के बारे मे जागरूक करते हुए कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी विष्णु बिश्नोई ने कृभको उत्पाद व संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जैविक खेती में कम्पोस्ट, तरल जैव उर्वरक, राइजोसुपर, सिवारिका के उपयोग के अलावा, रासायनिक खाद के उपयोग के साथ-साथ जमीन को उपजाऊ बनाने के संबंध में भी जानकारी दी हैं । अंत में समिति व्यवस्थापक शेराराम भाटिया ने समस्त उपस्थित किसानों को धन्यावाद ज्ञापित किया । इस दौरान समिति अध्यक्ष मोहनलाल गोदारा, उपाध्यक्ष उगराराम, पंचायत समिति सदस्य चुनाराम गोदारा, उप सरपंच मोतीराम जाखड़, पूर्व सरपंच जोगाराम सारण, समिति सदस्य अनिल कुमार, तगाराम धतरवाल सहित 80 से ज्यादा किसान उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!