Home जयपुर 106 सहकारिता निरीक्षकों एवं 24 मंत्रालयिक कर्मचारियों के तबादले

106 सहकारिता निरीक्षकों एवं 24 मंत्रालयिक कर्मचारियों के तबादले

02 1368 e1708354225299

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 15 जनवरी | सहकारिता विभाग में बुधवार देर रात तबादला आदेश जारी हुए हैं। इनमें 24 मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ 106 सहकारिता निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

सहकारिता विभाग पंजीयक कार्यालय की संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) सुरभि शर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जोधपुर खंड में निरीक्षक रुपाराम खारवाल को बिलाड़ा केवीएसएस में मुख्य व्यवस्थापक लगाया हैं । इसी ही केवीएसएस में अमृत लाल सांखला को भी मुख्य व्यवस्थापक बनाया गया है। वही तिलाराम को खंडीय रजिस्ट्रार कार्यालय से उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय जोधपुर में निरीक्षक पद पर लगाया गया है। तथा निरीक्षक किशोरसिंह सिंह राजपुरोहित को जालोर से विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां सिरोही एवं निरीक्षक गेनाराम को पीएलडीबी बालोतरा से उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर, नरेन्द्रसिंह महेचा को बालोतरा क्रय-विक्रय सहकारी समिति में मुख्य व्यवस्थापक लगाया गया है।

तो पश्चिमी राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. जोधपुर में निरीक्षक महेन्द्रसिंह राजपुरोहित का प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापन किया है। इसी प्रकार स्वीटी दवे को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जोधपुर, रक्षा खदाव को भोपालगढ़ केवीएसएस में मुख्य व्यवस्थापक तो प्रेमसिंह को पीपाड़शहर केवीएसएस में मुख्य व्यवस्थापक तथा अरविंद सिंह बारहठ को जैतारण केवीएसएस में मुख्य व्यवस्थापक, वही जितेन्द्र शर्मा को विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां जोधपुर, बंशीलाल विश्नोई को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जोधपुर स्थानांतरित किया है। इसके अलावा श्रवण कुमार प्रजापत को जालोर में ही उप रजिस्ट्रार कार्यालय से विशेष लेखा परीक्षक कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

यहां देखे सहकारिता निरीक्षक तबादला सूची

E5293848F8D74FA9BA359620086B9A88 Page 1

E5293848F8D74FA9BA359620086B9A88 Page 2

E5293848F8D74FA9BA359620086B9A88 Page 3

E5293848F8D74FA9BA359620086B9A88 Page 4

E5293848F8D74FA9BA359620086B9A88 Page 5

E5293848F8D74FA9BA359620086B9A88 Page 6

E5293848F8D74FA9BA359620086B9A88 Page 7

63FD462DE474427FBC4DB19AAF7D8DDE 1 Page 1

यहां देखे सहकारिता मंत्रालयिक कर्मचारियों की तबादला सूची

3004501BB757469E9529BB20E372E21B 0A38744F5CC2481F95A149A0A041C5F4

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!