Home | cooperative | जयपुर | RMCSEU ने बीकानेर यूनिट में जिला अध्यक्ष पद पर राकेश सारण को किया मनोनित

RMCSEU ने बीकानेर यूनिट में जिला अध्यक्ष पद पर राकेश सारण को किया मनोनित

WhatsApp Image 2025 01 08 at 10.39.28 e1736338362766

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 8 जनवरी | प्रदेश में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs & Lamps) में कार्यरत कर्मचारियों का प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) जयपुर ने बीकानेर यूनिट में जिला अध्यक्ष पद पर राकेश सारण को मनोनीत किया हैं । साथ ही यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन यूनिट बीकानेर की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करने के लिए जिला अध्यक्ष राकेश सारण को अधिकृत किया है। गौरतलब हैं कि बीकानेर जिले की श्री डूंगरगढ़ तहसील अंतर्गत बापेउ ग्राम सेवा सहकारी समिति में राकेश सारण मुख्य कार्यकारी व्यवस्थापक पद पर कार्यरत है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!