Home | cooperative | कोटा संभाग | सहकार से समृद्धि अंतर्गत सहकारिता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सहकार से समृद्धि अंतर्गत सहकारिता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सार

सहकारिता पर जागरूकता कार्यक्रम की सत्र संचालक डॉ. सिमरन अग्रवाल द्वारा भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए प्रारंभ की गई 54 पहलों के बारे में जागरूक किया 

173010 HomePage 82bccfff 5016 491e 85ba 864807ce5479

विस्तार

बूंदी, 11 दिसंबर। सहकारी प्रबंध संस्थान जयपुर द्वारा दी बूंदी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक  प्रधान कार्यालय में सहकारिता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सत्र संचालक डॉ. सिमरन अग्रवाल द्वारा  भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए प्रारंभ की गई 54 पहलों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिले की 102 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक उपस्थित रहे। सहकार से समृद्धि के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है, जिसमें डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियां भी सम्मिलित है। समितियों के सशक्तिकरण के लिए समितियों का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है।

भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना प्रारंभ की गई है। इसी प्रकार ई- सेवाओं की बेहतर पहुंच ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए सहकारी समितियां में कॉमन सर्विस सेंटर खोले जा रहे हैं। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप, कंज्यूमर पेट्रोल पंप के रिटेल आउटलेट संचालित किए जाने के लिए भी सहकारी समितियों को पात्र बनाया गया है। उर्वरक वितरण केंद्र के रूप में कार्य करने के साथ ही ग्राम सेवा सहकारी समितियों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र  के रूप में विकसित किया गया है। ग्रामीण स्तर पर जेनेरिक दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र स्थापित किया जा रहे हैं।

कार्यक्रम में बैंक प्रबंध निदेशक मुकेश मोहन गर्ग द्वारा सहकारी समिति व्यवस्थापकों को सहकार से समृद्धि की 54 पहलों के अनुरूप कार्य करने एवं ग्राम स्तर तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया । अधिशासी अधिकारी ऋतु सपरा द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहकारिता मंत्रालय द्वारा बनाई गई तीन बहुराज्य बीज ,जैविक, निर्यात सहकारी समितियों की सदस्यता लेने हेतु जिले की सहकारी समितियों को निर्देशित किया। आयोजना एवं विकास प्रबंधक शिवराज मालव ने बताया कि सहकारी समितियां सहकार से समृद्धि की 54 पहलों को अपनाकर बहुउद्देशीय, अधिक सशक्त और आर्थिक रूप से व्यवहार्य हो सकेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!