Home | cooperative | राज्य | राजस्थान | समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत मूँग एवं मूंगफली खरीद प्रक्रिया प्रारंभ

समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत मूँग एवं मूंगफली खरीद प्रक्रिया प्रारंभ

moong moongfali msp kharid panjiyan
Demo Photo

झुंझुनूं, 14 अक्टूबर। जिले के समस्त कृषकों से खरीफ सीजन वर्ष 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत दलहन (मूंग) तिलहन (मूंगफली) की खरीद राज्य सरकार से प्राप्त स्वीकृति अनुसार आरंभ की जा रही है। किसान मूंग एवं मूंगफली के विक्रय हेतु 15 अक्टूबर यानी आज से ऑनलाइन पंजीयन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक करवा सकेंगे। किसान द्वारा एक मोबाइल नम्बर पर केवल एक पंजीकरण दर्ज करवाया जा सकेगा तथा अपनी कृषि भूमि से संबंधित तहसील में स्थित खरीद केन्द्र पर ही जिन्स का विक्रय कर सकेगा किसी अन्य केन्द्र  या तहसील में तुलाई का अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा। सहकारी समितियां की उप रजिस्ट्रार ने बताया कि पंजीयन हेतु जन-आधार कार्ड, बैंक पास बुक, गिरदावरी, बटाईदार की स्थिति में अनुबंध पत्रा इत्यादि दस्तावेज अपलोड करवाना आवश्यक होगा। जन आधार कार्ड में बैंक खाते की सूचना अद्यतन करवाने, क्रय-केन्द्र एवं फसल का चयन करने हेतु किसान स्वयं उत्तरदायी होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!